स्वस्थ रहने के लिए योग की शुरू करें इन योगासन से स्वस्थ रहने के लिए योग की शुरू करें इन योगासन से... अगर स्वस्थ रहना है तो योग करना फायदेमंद होगा। ऐसे योगासन जिन्हें सीखना आपके लिए आसान है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इन्हें कर सकें। अगर आप अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाह रहें हैं तो सबसे पहले आसान योगासन को चुनें। आसान योगासन का चुनाव इसलिए किया जाता है क्योंकि शुरूआत में शरीर में लचीलेपन की कमी होती है। तो, जिन लोगों को योग की शुरूआत करनी है उनको इन योग का अभ्यास करना चाहिए। इन योगासन को अगर आप रोज 5-10 सांस लेने और छोड़ने तक भी करते रहेंगे तो, ये बाकी योगासनों के अभ्यास के लिए आपके शरीर और मन को तैयार करने में मदद करेंगे। शुरुआती लोगों के लिए योगासन : वृक्षासन (Vrikshasana) शुरूआती समय में आसान योगासन को करना चाहिए। वृक्षासन इसके लिए एक बढ़िया योग है। यह आसन आपको अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है। इस आसन को करने की विधि : सबसे पहले सीधे खड़े हो जायें। दोनों पैरौं के बीच कम से कम एक फीट का अंतर होना जरूरी है। दाहिने पैर को मोड़ते ह...
Our aim is to tell you all the details of the game and increase curiosity about the game.