बाह्य प्राणायाम कैसे करें, और इसके फायदे बाह्य प्राणायाम कैसे करें, और इसके फायदे... संस्कृत भाषा में "बाह्या" का अर्थ "बाहर" से है, बाह्य प्राणायाम को अंग्रेजी में External Retention (“बाहरी साँस का योगा”) कहा जाता है। अथार्त इस प्राणायाम में शरीर को विभिन्न बंधों में रखने से पहले सांस को पूरी तरह से बाहर निकाला जाता है। तब व्यक्ति कपालभाति करता है, तभी उसकी मूलाधार चक्र की शक्ति जागृत होती है और उस जागृत हुई अमूल्य शक्ति का उर्धारोहण (उर्ध + आरोहण) करने के लिए “बाह्य प्राणायाम”किया जाता है। इसे प्राणायाम में मूल बंध, उड्डियान बंध और जलंधर बंध का उपयोग होता है। बाह्य प्राणायाम कैसे करें? बाह्य प्राणायाम के अभ्यास के लिए step by step निर्देश दिए गए हैं। ध्यान से पढ़े ! सर्वप्रथम सुखासन, सिद्धासन, पद्मासन, वज्रासन में बैठें। अपनी ऊँगली को वायु मुद्रा में रखे । साँस को पूरी तरह बाहर निकालने के बाद साँस बाहर ही रोके रखने के बाद तीन बन्ध लगाते हैं। साथ ही साथ मलद्वार को सिकुड़े। मूल बन्ध :- हमारी मल विसर्जन करने की जगह को पूरी तरह ऊपर की तरफ खींचन...
Our aim is to tell you all the details of the game and increase curiosity about the game.