Skip to main content

Rajiv Gandhi Khel Ratna\List of players who received Rajiv Gandhi Khel Ratna Award in Hindi

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार | India Sportmart

'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' भारत में खेलों के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार...

पुरस्कार का वर्गखेल
स्थापना वर्ष1991-92
प्रथम विजेताविश्वनाथन आनन्द
पिछला/पिछले विजेतासरदार सिंह (हॉकी), देवेंद्र झांझरिया (जेवलिन थ्रो)
विवरणभारत में दिया जाने वाला खेल पुरस्कार

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:

‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1991-92 में की गई थी। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारत सरकार के ‘खेल और युवा मामलों के मंत्रालय’ द्वारा प्रदान किया जाता है।
इस पुरस्कार का नामकरण भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के नाम पर किया गया है। श्री राजीव गांधी वर्ष 1984 से 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री रहे थे।
'खेल और युवा मामलों का मंत्रालय' इस पुरस्कार के विजेताओं के चयन से संबंधित मानदंडों का निर्धारण करता है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया जाता है जिन्होंने पिछले 4 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट, असाधारण और शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
6 अगस्त, 2021 में वर्तमान भारत सरकार ने भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदल कर अब ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कर दिया है। मेजर ध्यानचंद भारत के खेल जगत में हॉकी के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी रहे थे। मेजर ध्यानचंद की याद में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ रखा गया है।

पुरस्कार राशि:

इस सम्मान में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम मिलता है। सन 2004-05 तक नक़द रुपयों की संख्या 5,00,000/- थी। वर्ष 2018 में यह राशि 5,00,000 से बढ़ाकर 7,50,000 रुपये कर दी गयी। लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके तहत 'मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार' विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं।
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची:
वर्षपुरस्‍कार पाने वाले खिलाड़ी का नामखेल
1991-92विश्वनाथन आनन्दशतरंज
1992-93गीत सेठीबिलियर्ड्स
1993-94होमी मोतीवाला (संयुक्त)
1993-94पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त)नौकायन
1994-95कर्णम मल्लेश्वरीभारोत्तोलन
1995-96कुंजारानी देवी (संयुक्त)भारोत्तोलन
1996-97लिएंडर पेस (संयुक्त)टेनिस
1997-98सचिन तेंदुलकरक्रिकेट
1998-99ज्योतिर्मय सिकदारएथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
1999-2000धनराज पिल्लैहॉकी
2000-01पुलेला गोपीचंदबैडमिंटन
2001अभिनव बिंद्राशूटिंग
2002अंजली वेद पाठक (संयुक्त)शूटिंग
2002के.एम. बीनामोल (संयुक्त)एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
2003अंजू बॉबी जॉर्जएथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
2004राज्यवर्धन सिंह राठौरशूटिंग (निशानेबाज़ी)
2005पंकज आडवाणीबिलियर्ड्स और स्नूकर
2006मानवजीत सिंह संधूशूटिंग
2007महेन्द्र सिंह धोनीक्रिकेट
2009मैरी कॉम (संयुक्त)बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
2009विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त)बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
2009सुशील कुमार (संयुक्त)कुश्ती
2010साइना नेहवालबैडमिंटन
2011गगन नारंगनिशानेबाज़ी
2012विजय कुमारनिशानेबाज़ी
2012योगेश्वर दत्तकुश्ती
2013रोंजन सोढ़ीनिशानेबाज़ी
2015सानिया मिर्जाटेनिस
2016पी.वी. सिंधुबैडमिंटन
2016दीपा करमाकरजिम्नास्टिक
2016जीतू रायनिशानेबाज़ी
2016साक्षी मलिककुश्ती
2017सरदार सिंहहॉकी
2017देवेंद्र झांझरियाजेवलिन थ्रो

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

Q.राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार कब शुरू हुआ था?
Ans-'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' की स्थापना 1991-1992 में की गई थी।
Q.राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के प्रथम विजेता कौन हैं?
Ans-शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी थे।
Q.राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की प्रथम महिला विजेता कौन हैं?
Ans-कर्णम मल्लेश्वरी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला खिलाड़ी थीं।
Q.राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम कब बदला गया था?
Ans-6 अगस्त 2021 को पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का दिया गया।
Q.राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नया नाम क्या है?
Ans-मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पहले राजीव गाँधी खेल रत्न)।
Related Pages:
  1. Sport GK In Hindi -Sport GK
  2. General Knowledge 30 Questions Answer GK Quiz
  3. Sports and Games GK Questions
  4. Latest Sports General Knowledge Questions
  5. Cricket 100 General knowledge Questions and Answers
  6. Cricket questions with answers
  7. List of Sports Cups and Trophies
  8. List of Padma Shri Awardees since 1954
  9. Names of grounds of different sports
  10. Key Sports Glossary - Gk in hindi
  11. Who is the sport in 11 player?
  12. Write 20 sports and players name
  13. History of Indian sports quiz.
  14. Recipient of Arjuna Award Since 1961

Sports| Football |Tennis | Cricket | Yoga | GYM | G K


Comments