प्रवीण कुमार: अच्छे एक्टर, अच्छे एथलीट, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के पूर्व सैनिक थे, महाभारत के भीम, प्रवीण कुमार सोबती
प्रवीण कुमार सोबती, अब इस दुनिया में नहीं है, उनका सोमवार शाम नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। सोबती को टीवी शो महाभारत में भीम की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। एक ऐसी भूमिका जिसने उन्हें एक घरेलू नाम में बदल दिया लेकिन उनकी विरासत अभिनय से परे है। प्रवीण कुमार सोबती राष्ट्रीय स्तर के एथलीट और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व सैनिक भी थे। उन्होंने देश के बहुत कुछ किया, जिसके लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा, आपको बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में दुनियाभर में अपने हुनर का लोहा मनवाया था, आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने भारत के लिए चार मेडल जीते थें।
प्रवीण कुमार सोबती की सोमवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया, "उन्हें सीने में संक्रमण की पुरानी समस्या थी। रात में, जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया. रात 10-10.30 बजे के बीच कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया।"
प्रवीण कुमार 20 साल की उम्र में वह तत्कालीन नवगठित सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे, जहां से उन्होंने अपने बेहतरीन एथलेटिक कौशल के माध्यम से अपने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया और "डिस्कस थ्रो" में विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए।
| जन्म नाम | प्रवीण कुमार सोबती |
|---|---|
| जन्म | 06 दिसम्बर 1947 सरहली कलां, पंजाब, भारत |
| मृत्यु | 7 फ़रवरी 2022(उम्र 74) नई दिल्ली, भारत |
| कद | 2.05 मीटर |
| वज़न | 123 किलो |
| खेल | |
| खेल | एथलेटिक्स |
| प्रतिस्पर्धा | चक्का फेंक, हथौड़ा फेंक |
| उपलब्धियाँ एवं खिताब | |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ | चक्का – 56.74 मीटर (1973) हथौड़ा – 65.76 मीटर (1969) |
Medal Record
| एशियाई खेल | ||
|---|---|---|
| स्वर्ण | 1966 बैंकॉक | चक्का फेंक |
| कांस्य | 1966 बैंकॉक | हथौड़ा फेंक |
| स्वर्ण | 1970 बैंकॉक | चक्का फेंक |
| रजत | 1974 तेहरान | चक्का फेंक |
| राष्ट्रमंडल खेल | ||
| रजत | 1966 किंग्सटन | हथौड़ा फेंक |
प्रवीण कुमार सोबती ने किन-किन फिल्मों में अभिनय किया है ?
प्रवीण कुमार की पहली ऑन-स्क्रीन भूमिका 1981 में ‘रक्षा’ नामक फिल्म में ब्रेक मिला और कई फिल्मों के बाद, अमिताभ बच्चन की ‘शहंशाह’ में मुख्तार सिंह की भूमिका मिली। 1988 से 1990 के बीच, उन्होंने भीम की भूमिका निभाई, जिसे उनकी लोकप्रियता का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 90 के दशक के दौरान फिल्मों और टीवी शो में अभिनय करना जारी रखा और अन्य भूमिकाओं में, 2002 की टीवी श्रृंखला चाचा चौधरी में साबू की भूमिका निभाई, जिसमें रघुबीर यादव ने शीर्षक भूमिका निभाई। उन्होंने 2013 की फिल्म महाभारत और बर्बरीक में भीम के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया। यह उनकी अंतिम अभिनय भूमिका थी। एक सफल अभिनय कार्यकाल के बाद, श्री सोबती राजनीति में शामिल हो गए. वह एक साल बाद भाजपा में जाने से पहले 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
| वर्ष | फ़िल्म | किरदार | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 1981 | रक्षा | गोरिल्ला | |
| मेरी आवाज़ सुनो | जस्टिन | ||
| 1982 | गज़ब | गुर्गा | |
| 1983 | हमसे ना जीता कोई | तस्कर लोबो | |
| हम से है ज़माना | कातिल | ||
| 1984 | लोरी | गुंडा | |
| हम हैं लाज़वाब | गुर्गा | ||
| जागीर | दजांगो डी'कॉस्टा | ||
| 1985 | करिश्मा कुदरत का | ज़ोरावर | |
| युद्ध | ज़ाका | ||
| ज़बरदस्त | गुंडा | ||
| आखिर क्यों? | गुंडा | ||
| महा शक्तिमान | गुंडा | ||
| 1986 | सिंहासन | काल भैरव | |
| मानव हत्या | |||
| चंबल का बादशाह | डाकू | ||
| अधिकार | गुंडा | ||
| अविनाश | गली का गुंडा | ||
| रात के बाद | गुर्गा | ||
| 1987 | नाम-ओ-निशान | राका | |
| खुदगर्ज़ | स्पोर्ट्स क्लब में दानव | ||
| लोहा | गुर्गा | शेरा का आदमी | |
| हुकूमत | गुंडा | ||
| डाक बंगला | गुंडा | ||
| दिलजला | गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड | ||
| तेरा करम मेरा धरम | गुंडा | ||
| 1988 | शहंशाह | मुख्तार सिंह | जेके का आदमी |
| मोहब्बत के दुश्मन | भाड़े का हत्यारा | ||
| कमांडो | गुर्गा | ||
| मालामाल | जल्लाद सिंह | ||
| अग्नि | Chief of the natives | ||
| बीस साल बाद | गुंडा | ||
| प्यार मोहब्बत | गली का गुंडा | ||
| दुख-दर्द | गुर्गा | ||
| महाभारत | भीम | टीवी श्रृंखला | |
| 1989 | संतोष | कुंदन का गुर्गा | |
| मिट्टी और सोना | शिंघो | ||
| इलाका | कैदी – नागर का गुर्गा | ||
| शहज़ादे | गली का जुआरी | ||
| मेरी ज़बान | पहलवान | ||
| एलान-ए-जंग | गुर्गा | काला नाग का आदमी | |
| लहू की आवाज़ | कातिल | ||
| 1990 | आतिशबाज़ | केवल और शमशेर का गुंडा | |
| घायल | भीम जी | अतिथि भूमिका | |
| आज का अर्जुन | गुर्गा | ठाकुर का आदमी | |
| काली गंगा | हुकुमचंद का गुर्गा | ||
| शेर दिल | गुर्गा | रंजीत का आदमी | |
| नाका बंदी | गुर्गा | ||
| आग और अंगारे | गली का गुंडा | ||
| माइकल मदना कामा राजन | भीम | तमिल फिल्म | |
| 1991 | शंकरा | गोगा | |
| अज़ूबा | वजीर का आदमी | ||
| 1992 | पनाह | प्रवीण कुमार | |
| हमला | शेर खान | ||
| वक्त का बादशाह | गुंडा | ||
| 1994 | बेटा हो तो ऐसा | शेरा | |
| किष्किंदा कांड | ट्रक चालक | तेलुगु फ़िल्म | |
| 1996 | जान | गुंडा | |
| अजय | तिवारी | ||
| 1997 | सूर्यपुत्र शनिदेव | हनुमान | |
| 1998 | शाम घनशाम | गुंडा | |
| ट्रेन टू पाकिस्तान | गुंडा | ||
| 2013 | महाभारत और बरबरीक | भीम | धर्मेश तिवारी द्वारा निर्देशित फ़िल्म |
| Related Pages: |
Sports | Football |Lawn Tennis |Cricket | Health and Fitness
Comments
Post a Comment