Skip to main content

Supta Vajrasana Yoga Method

सुप्त-वज्रासन करने की विधि

योग सुप्त वज्रासन कैसे करें, लाभ और उपाय...

सुप्त-वज्रासन क्यों है?

सुप्त-वज्रासन सबसे लाभदायक योग अभ्यास में से एक है। सुप्त शब्द का मतलब सोया हुआ। इसमें आप वज्रासन में बैठते हुए पीछे की ओर लेट कर इस योगाभ्यास को करते हैं जिसके कारण इसको सुप्त वज्रासन कहा गया है। इस आसन को वज्रासन का ही विस्तारित स्वरुप माना जाता है। इसका अभ्यास आगे की ओर झुकने वाले आसनों के बाद करना स्वास्थ के लिए लाभदायी होता है। इस आसन को सही तरीके से किया जाए तो इसके बहुत सारे फायदे हैं। जैसे कमर दर्द, कब्ज, सांस रोग, रक्त संचार, पेट की चर्बी, पतली कमर इत्यादि के लिए बहुत लाभदायक योगाभ्यास है।

सुप्त-वज्रासन करने की विधि:

  • सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं।
  • कोहनियों के सहारे से धीरे-धीरे कमर के बल लेट जाइए।
  • पीछे की और जब तक की सिर कंधे और कमर जमीन को न स्पर्श कर लें तब तक धीरे-धीरे क्रिया जारी रखिए।
  • भुजाओं को एक-दूसरे के ऊपर रखकर तकिया बना ले और सिर के नीचे रख लें।
  • घुटनों को जमीन पर एक-दूसरे से मिले होने चाहिए।
  • हाथ के सहारे धीरे-धीरे अपने सिर को जमीन पर नीचे करें और पीठ को ऊपर की ओर झुकाएं।
  • जब आप आराम महसूस करें तो अपनी आंखें बंद करें और गहरी सांसें लें।
  • मुद्रा से प्रारंभिक स्थिति में वापस आने के लिए अपने हाथ और कोहनियों का सहारा लें।
  • वज्रासन में आराम करें।
  • विधि और निषेध:

  • जांघों और घुटनों के जोड़ों में समस्या होने पर इसे धीरे-धीरे करें।
  • डिस्क खिसकी हो और घुटने में दर्द हो तो इस आसन को न करें।
  • अपनी क्षमता से अधिक न करें।
  • घुटनों का विशेष ध्यान रख जाए क्योंकि इस आसन में उनके ऊपर अधिक दबाव पड़ता है।
  • सुप्त-वज्रासन होने वाले लाभ:

    1. यह आसन दमा और अन्य श्वास रोगों में बहुत ही लाभदायक है।
    2. गले के हिस्से में आगे की और अधिक खिंचाव होने से छाती की मांसपेशियां मजबूत होती है तथा स्वस्थ और लचीली हो जाती है।
    3. नितम्बों की अच्छी कसरत हो जाती है और कमर की समस्याएं भी दूर हो जाती है।
    4. शरीर के अगले भाग में काफी खिचाव आ जाता है, विशेष रूप से रेखीय मांसपेशियों और पेट की दीवारों पर।
    5. इसका प्रभाव आंतों पर सकारात्मक रूप से पड़ता है।
    6. पेट की वसा को कम करता है। कमर पतली हो जाती है।
    7. पेट के हर तंत्र को मजबूत बनाकर इसमें सुधार लाता है।
    Related Pages:
    1. 100 योग आसनों के नाम हिंदी में
    2. शीर्षासन करने से लाभ
    3. 5 yogasan name with information
    4. Balasana (Child’s Pose) Steps & Benefits
    5. What is Tratak Meditation?
    6. What are the benefits of outdoor training compared to gym workout?
    7. How Yoga is beneficial in your life in modern life?
    8. Walking is a good exercise for health
    9. Can 75 plus age people do pranayama?
    10. How to increase height after 18 years age by yoga naturally?
    11. 7 Best Yoga poses for beginners

    Sports| Football |Tennis | Cricket | Yoga | GYM | G K


    Comments