Skip to main content

Benefits of Skipping Rope-Rassi Kudne Ke Fayde

आइए जानते हैं रस्सी कूदने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

रस्सी कूदने के फायदे...

कई लोग फिट होने के बारे में सोचते हैं, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण जिम नहीं जा पाते। रस्सी कूदना या (Skipping Rope) के बारे में सुनते और देखतेआ रहें हैं, क्योंकि बचपन में यह अधिकतर लोगों का पसंदीदा खेल होता था। अगर हम यह कहें कि फिट रहने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है। घर में रहकर ही सेहत पर ध्यान रखा जा सकता है, तो आपको इस पर यकीन नहीं होगा, लेकिन सच में ऐसा संभव है। घर में कुछ समय निकालकर एक्सरसाइज करने से शरीर को फिट रखा जा सकता है। इसके लिए रस्सी कूदना (स्किपिंग रोप) सबसे बेहतर तरीका है, क्योंकि यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है। इसे करने पर पूरे शरीर को फिट रखा जा सकता है, इसे घर पर ही कर सकते है। रस्सी कूदने के साथ ही पौष्टिक आहार के सेवन का ध्यान रखना भी जरूरी है। इससे कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर रख सकते है, और अधिकतर लोग पेट की चर्बी से परेशान हैं और इसे घटाने के लिए नये-नये तरीके आजमाते है। क्योंकि पेट पर जमी चर्बी से व्यक्ति का पूरा लुक ख़राब हो जाता है।
आपने देखा होगा कि घर या ऑफिस काम-काज की वजह से शरीर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते, उनके लिए भी रस्सी कूदना बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। अगर आप चाहते हैं, तो रोजाना केवल 10 से 15 मिनट रस्सी कूदकर आप अपना वजन घटा सकते हैं। यह आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक है बल्कि इसके कई और भी फायदे हैं, जिनसे आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे। स्किपिंग यानी रस्सी कूदना एक बेहतरीन ऐरोबिक एक्सरसाइज है। इससे पूरे शरीर की अभ्यास होता है।

रस्सी कूद की शुरुआत कैसे करें?

ध्यान दे इसे करने के लिए हाथों और पैरों के बीच समन्वय बैठाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपके बांहों और पैरों के बीच ट्यूनिंग होना जरूरी है। अगर आप पहली बार रस्सी कूद रही हैं तो सीखने में कुछ समय लग सकता है इसलिए शुरुआत में 50 से 150 रिपिटिशन करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं.शुरुआत में एक मिनट रस्सी कूदें और फिर 30 सेकंड आराम करें. ऐसा आप 4 बार यानी कुछ छह मिनट तक करें और फिर दो-तीन मिनट आराम करें। इस तरह स्किपिंग करने से हृदयगति संतुलित रहती है और कैलोरीज़ भी बर्न होती हैं। अगर आप 10 मिनट स्किपिंग करते है तो उतना ही फायदा मिलता है, जितना की 30 मिनट जॉगिंग, 15 मिनट दौड़ने व 12 मिनट तैराकी करने से। यानी कि 10 मिनट तक लगातार रस्सी कूदकर आप 100 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।

रस्सी कूदने का सही समय क्या है?

जैसे व्यायाम करने का निश्चित समय होता है, उसी प्रकार रस्सी कूदने का भी समय सुबह ही है। इससे पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। वैसे, आप शाम को भी रस्सी कूद सकते हैं। दोनों ही समय रस्सी कूदने के लिए बेहतर होते हैं।

रस्सी कूदने का सही तरीका क्या है?

अगर आप रस्सी कूदने की शुरूआत ही कर रहें है तो शुरुआत कम गिनती से करें। पहले आसान तरीके से शुरू करना चाहिए एक दिन में 50 बार रस्सी कूदने से शुरु करें। अगर यह आपके लिए आसान हो जाये तो 75-100 बार रस्सी कूदें। और धीरे-धीरे एक दिन में 300 बार तक रस्सी कूदना कर सकते हैं। अगर रस्सी कूदते समय जब सांस फूलने लगे तो रस्सी कूदना बंद कर दें। एक स्पीड में रस्सी कूदें जिससे हार्ट रेट एक सी बनी रहे। रस्सी कूदने से कुछ देर पहले थोड़ा पानी पी लें, नहीं तो कूदने के बीच प्यास लग सकती है। रस्सी कूदते हुए और कूदने के तुरंत बाद पानी न पियें।इसके बाद आप अलग तरह से रस्सी कूद सकते हैं। चलिए जानते हैं रस्सी कूदने के तरीकों के बारे में।
  • दोनों पैरों से कूदना (Two leg jump rope): रस्सी कूदने में सबसे पहला तरीका दोनों पैरों को एकसाथ उठाकर रस्सी कूदना आसान और आम है। इसमें आपको सबसे पहले सीधा खड़ा होना होता है और दोनों पैरों की मदद से स्किपिंग शुरू करनी होती है। पहली बार रस्सी कूदने की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है रस्सी कूदने का।
  • एक पैर से कूदना (Single-Leg Jump): इस तरीके को काफी अभ्यास के बाद ही किया जा सकता है। एक पैर से रस्सी कूदने के लिए आपको अपने एक पैर को पूरी तरह हवा में रखना होता है और इसके बाद रस्सी कूदनी होती है। ऐसे जो भी लोग हैं, जिन्होंने हाल ही में रस्सी कूदना शुरू किया है वह इसे ना करें।
  • कूदते हुए हाथ क्रॉस करना (cross hand jump): इस प्रक्रिया में आपको रस्सी कूदते हुए केवल अपने दोनो हाथों को सामने की ओर लाकर क्रोस करना होता है। इसे आप तभी आजमाएं जब आप अच्छी तरह स्किपिंग करना सीख गए हों, कई बार इस तरीके को करते समय रस्सी के पैरों में फंसकर गिरने का डर रहता है। वरना इस प्रक्रिया में आप चोटिल भी हो सकते हैं।
  • ध्यान दे!

  • अधिक रस्सी कूदने से तलवे में भी दर्द हो सकता है।
  • रस्सी कूदने से आपके काफ्स मे दर्द हो सकता है।
  • गलत तरह से रस्सी कूदने से पैरों में मोच आ सकती है।
  • रस्सी कूदते समय रस्सी के टूटने की वजह से भी कई बार चोट लग सकती है।
  • अगर आप अधिक स्किपिंग करते हैं तो आपको थकावट महसूस हो सकती है।
  • अगर दिल, हाई ब्लड प्रैशर, अस्थमा या सांस से जुड़ी किसी तरह की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को रस्सी कूदने से परहेज करना चाहिए।
  • अगर आपका किसी तरह ऑपरेशन हुआ है या फिर आपने किसी प्रकार की सर्जरी करवाई है, तो आपको रस्सी नहीं कूदनी चाहिए।
  • हड्डियों से संबंधित समस्या होने पर भी रस्सी कूदनी नहीं चाहिए।
  • अगर आप इनमें से किसी भी समस्या से पीड़ित हैं तो आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही स्किपिंग करें वरना इसके फायदे से ज्यादा आपको नुकसान हो सकते हैं।
  • रस्सी कूदने के फायदे:

  • अपने आप को फिट रखने के लिए लोग अक्सर बहुत सी कैलोरी जलाने का प्रयास करते हैं। लेकिन वह यह नही जानते कि महज 1 मिनट रस्सी कूदना उनकी 10 से 16 कैलोरी खर्च करा सकता है। अगर आप के हर रोज 10-15 मिनट तक रस्सी कूदने से शरीर से कम से कम 200-250 कैलोरी तक की कैलोरी बर्न होती है। जो अन्य एक्सरसाइज के मुकाबले कई अधिक है।
  • बच्चों की रुकी लंबाई बढ़ानें में रस्सी कूद अहम योगदान देता है।
  • यह एक्सरसाइज हर्ट अटैक और डिप्रेशन जैसी बीमारियां दूर करने का अच्छा माध्यम है।
  • रस्सी कूदने में शरीर के सभी जोड़ और अंग काम करते हैं। जो बहुत सी कम एक्सरसाइज में देखने को मिलता है।
  • रस्सी कूदने से आपके पैर हमेशा स्वस्थ बने रहते हैं। इससे आपको दौड़ने में भी मदद मिलती है।
  • रस्सी कूदने से आपके शरीर से वजन आसानी से कम होने लगता है।
  • रस्सी कूदने से शरीर में हार्मोन बैलेंस रहते हैं। जिसकी वजह से टेंशन और डिप्रेशन जैसी समस्या नहीं होती।
  • आइए जानते हैं रस्सी कूदने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
    Related Pages:
    1. List of Sports Cups and Trophies
    2. List of Padma Shri Awardees since 1954
    3. Measurement of different playgrounds
    4. Names of grounds of different sports
    5. Key Sports Glossary - Gk in hindi
    6. Who is the sport in 11 player?
    7. Write 20 sports and players name
    8. Kho Kho Game Ground Measurements
    9. Performance of Indian Hockey Team in Olympic
    10. List of Indian field hockey captains in Olympic Games
    11. History of Indian sports quiz.
    12. Recipient of Arjuna Award Since 1961

    Comments