Our aim is to tell you all the details of the game and increase curiosity about the game.
Search This Blog
Yoga Asanas\Reduce belly and thigh fat with 3 Yoga Asanas
योगासन से पेट और जांघ की चर्बी कम करें, साथ ही इन के नियमित अभ्यास से चेहरे पर निखार लाये
पेट और जांघों की चर्बी कम करें तीन योगासन से...
तीन योगासन से पेट और जांघ की चर्बी कम करें, साथ ही इन के नियमित अभ्यास से चेहरे पर निखार लाये!
आज के समय में मनुष्य ने जिन तरीकों से अपने कामों को आसान बनाने के लिए तकनीक का विकास किया है इसका सबसे बड़ा कारण हूआ कि हम शारीरिक श्रम उतना नहीं करते, जितना कि हमारे द्वारा खाए गए खाने के बाद किया जाना चाहिए। नवीनतम तकनीक के वजह से रोजमर्रा के काम में शारीरिक श्रम की जरूरत कम होने से इंसान को सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटापा भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। मोटापा केवल सौंदर्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। हालांकि कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आप अपने को फिट रखते हुए सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में...
नौकासन (Naukasana or Boat Pose):
योग के कई आसनों में से नौकासन भी एक फायदेमंद आसन है।
इस आसन को करने की विधि:
नौकासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधा लेट जाएं।
अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें।
इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें।
ध्यान रहे कि आपके हाथ , पैर और कंधे समांतर में हो।
उष्ट्रासन मेरुदंड को स्वस्थ एवं लचीला बनाने में सहायक है।
उष्ट्रासन करने की विधि:
इस आसन का अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को लंबाई में फैलाकर बैठें।
अब अपने दाएं पैर के के घुटने को मोड़ते हुए, एड़ी को नितंब के पास रखें।
इसी तरह बाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं साइड के नितंब के पास रखें।
अब अपने घुटने के बल खड़े हो जाएं।
ध्यान रहे कि दोनों घुटने और पैरों के पंजे समान दूरी पर खुले हों।
लंबी सांस लें और सांस छोड़ते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर ले जाएं और दाएं हथेली से दाएं एड़ी को बाएं हथेली से बाएं एड़ी को पकड़ने की कोशिश करें।
इतना ध्यान रखें कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे।
इस आसन को करीब 3 से 4 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट और कमर को लचीला बनता है।
अगर आप अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहते हैं तो इन तीन योगासन को रोजाना करें।
Best content good blog
ReplyDelete